फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   now Parivar nakal will be available online

Chamba News: दफ्तर के चक्कर से छुटकारा, अब ऑनलाइन मिलेगी परिवार नकल

Mon, 27 Nov 2023 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
now Parivar nakal will be available online
चंबा। शहरवासियों को अब परिवार नकल के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरवासियों को अब घर बैठे ऑनलाइन ही परिवार नकल की प्रति मिल जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए शहरी विकास विभाग ने एक एप तैयार किया है, जिसमें शहर के सभी परिवारों को रिकॉर्ड दर्ज होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह खुक्खू इस मोबाइल एप का विमोचन करेंगे। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए मोबाइल एप में चंबा शहर के हरेक परिवार का रिकॉर्ड अपलोड किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद चंबा की ओर से शहर के हरेक वार्ड का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के दौरान हरेक परिवार के सदस्य की जानकारी एकत्रित जाएगी और इसे मोबाइल एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद की ओर से ऑनलाइन परिवार नकल जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि साकड़ा, हरदासपुरा, सुल्तानपुर, सपड़ी, धड़ोग, सुराड़ा, हटनाला, जनसाली, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा और चौगाान वार्ड के कुल 11 वार्डों वाली नगर परिषद चंबा में करीब चार हजार से अधिक गृह मालिक हैं। ऐसे में लोगों को परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मगर मोबाइल एप आने से शहर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें कम समय में ही परिवार नकल मिल जाएगी। गौरतलब है कि ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद वार्ड पार्षद की रिपोर्ट की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी द्वारा ही यह रिपोर्ट जारी की जाएगी। जो ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक जगन ठाकुर ने कहा कि मोबाइल एप लांच होने के बाद सर्वे करवाया जाएगा और तमाम रिकॉर्ड एप में डाला जाएगा। इससे परिवार नकल ऑनलाइन मिल पाएगी। लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed