{"_id":"6a14835d6de23d5da6070d3b","slug":"now-even-a-sip-of-tea-is-heavy-on-the-pocket-in-the-city-chamba-news-c-88-1-cmb1003-184555-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर में अब चाय की चुस्की भी जेब पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर में अब चाय की चुस्की भी जेब पर पड़ रही भारी
Mon, 25 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर लगा चाय के रेट का पोस्टर।संवादचाय वाली खबर के साथ
दुकानदारों ने 10 से बढ़ाकर 15 रुपये किए दाम, चना-चावल की प्लेट भी 40 में मिलेगी
व्यावसायिक सिलिंडरों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से शहर में बढ़ गए दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में चाय अब सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि महंगाई का हिसाब भी साथ लेकर परोसी जा रही है। कभी 10 रुपये में मिलने वाली चाय और स्नैक्स आम लोगों की छोटी-सी राहत हुआ करते थे।
अब बढ़ती लागत और ईंधन-गैस के दामों ने रोजमर्रा की आदत को भी महंगा कर दिया है। चाय की दुकानों से उठती भाप के साथ अब जेब पर बढ़ते बोझ की चर्चा भी उतनी ही गर्म हो गई है। हर कप के साथ महंगाई की कसक और साफ महसूस होने लगी है।
शहर में चाय, समोसा और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। अब लोगों को एक कप चाय के लिए 15 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहले शहर में चाय और समोसे की कीमत 10 रुपये थी। दुकानदारों ने बढ़ती लागत का हवाला देकर इनके दाम बढ़ाकर 15 रुपये कर दिए हैं। चने-चावल की प्लेट पहले 30 रुपये में मिलती थी। अब 40 रुपये में मिलेगी। चावल-राजमां की प्लेट भी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी है। दुकानदारों में रमेश कुमार, लक्की कुमार, तिलक राज और रोशन लाल ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी होने से उन्हें घाटा हो रहा था। इसके चलते दाम बढ़ाने पड़े। दूसरी तरफ, ग्राहकों को भी नए रेट नहीं भा रहे हैं। ग्राहकों की मानें तो चाय की चुस्की अब दुकानों में महंगी हो गई है। वे मानते हैं कि गैस के दाम बढ़े हैं मगर बिना प्रशासन की अनुमति या आदेशों के चलते चाय के दाम 10 से 15 रुपये करना न्यायसंगत नहीं है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ने बताया कि जल्द ही खान-पान के दाम बढ़ाने को लेकर उपायुक्त से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
--
शहर की दुकानों में चाय के दाम बढ़े हैं। अब दस की जगह 15 रुपये दुकानदार ले रहे हैं। अब चाय की चुस्की भी महंगी हो गई है। - इकबाल--
चाय से लेकर चना प्लेट तक के दामों में उछाल आया है। दुकानदार व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। - चैन लाल--
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडरों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से शहर में बढ़ गए दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में चाय अब सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि महंगाई का हिसाब भी साथ लेकर परोसी जा रही है। कभी 10 रुपये में मिलने वाली चाय और स्नैक्स आम लोगों की छोटी-सी राहत हुआ करते थे।
अब बढ़ती लागत और ईंधन-गैस के दामों ने रोजमर्रा की आदत को भी महंगा कर दिया है। चाय की दुकानों से उठती भाप के साथ अब जेब पर बढ़ते बोझ की चर्चा भी उतनी ही गर्म हो गई है। हर कप के साथ महंगाई की कसक और साफ महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
शहर में चाय, समोसा और खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। अब लोगों को एक कप चाय के लिए 15 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहले शहर में चाय और समोसे की कीमत 10 रुपये थी। दुकानदारों ने बढ़ती लागत का हवाला देकर इनके दाम बढ़ाकर 15 रुपये कर दिए हैं। चने-चावल की प्लेट पहले 30 रुपये में मिलती थी। अब 40 रुपये में मिलेगी। चावल-राजमां की प्लेट भी 60 से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी है। दुकानदारों में रमेश कुमार, लक्की कुमार, तिलक राज और रोशन लाल ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी होने से उन्हें घाटा हो रहा था। इसके चलते दाम बढ़ाने पड़े। दूसरी तरफ, ग्राहकों को भी नए रेट नहीं भा रहे हैं। ग्राहकों की मानें तो चाय की चुस्की अब दुकानों में महंगी हो गई है। वे मानते हैं कि गैस के दाम बढ़े हैं मगर बिना प्रशासन की अनुमति या आदेशों के चलते चाय के दाम 10 से 15 रुपये करना न्यायसंगत नहीं है। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ने बताया कि जल्द ही खान-पान के दाम बढ़ाने को लेकर उपायुक्त से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
शहर की दुकानों में चाय के दाम बढ़े हैं। अब दस की जगह 15 रुपये दुकानदार ले रहे हैं। अब चाय की चुस्की भी महंगी हो गई है। - इकबाल
चाय से लेकर चना प्लेट तक के दामों में उछाल आया है। दुकानदार व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। - चैन लाल