{"_id":"65efd479f97c2740b50eea6c","slug":"now-doctors-are-planning-to-fight-hard-chamba-news-c-88-1-ssml1006-120277-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब कड़ा संघर्ष करने की योजना बना रहे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब कड़ा संघर्ष करने की योजना बना रहे चिकित्सक
Tue, 12 Mar 2024 09:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:35 AM IST
विज्ञापन
अब कड़ा संघर्ष करने की योजना बना रहे चिकित्सक
ऑफिसर एसोसिएशन की प्रदेश के चिकित्सकों के साथ वर्चुअल बैठक में बनाई गई रणनीति
चिकित्सकों ने बैठक में दिए कई सुझाव, आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार : डॉ. करण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हड़ताल के 21 दिन के बाद भी चिकित्सकों की मांगोंं को सरकार ने पूरा नहीं किया है। अब चिकित्सक कड़ा संघर्ष करने की योजना बना रहे हैं। सोमवार को मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर के चिकित्सकों के साथ बैठक हुई। इसमें चिकित्सकों ने कड़ा संघर्ष करने के लिए सहमति बनाई। फिलहाल, अभी तक चिकित्सकों ने अपनी रणनीति को नहीं बताया है। इतना कहकर सरकार को जरूर चेतावनी देने का प्रयास किया है कि अब चिकित्सक अपने संघर्ष को ओर भी कड़ा करने वाले हैं। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिला महासचिव डॉ. करण हितैषी ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश भर के चिकित्सकों ने हड़ताल को लेकर सुझाव दिए हैं। चिकित्सक आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं। प्रदेश की एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि यदि चिकित्सकों की मांगों को अनदेखा किया जाता है तो आगामी दिनों में कड़ा संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही चिकित्सक मौजूदा समय में पेन डाउन हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन किसी भी सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जा रहा है। चिकित्सक इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मुहैया करवा रहे हैं। बावजूद इसके सरकार चिकित्सकों की मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है।
--