फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now date feast will be served to students in schools

Chamba News: मिंजर मेले में ऑन डिमांड उपलब्ध करवा रहा निगम बसें

Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now date feast will be served to students in schools
यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी प्रबंधन की पहल
विज्ञापन

एक गाड़ी फुल होने पर तुंरत दूसरी गाड़ी की जा रही तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान एचआरटीसी निगम चंबा की ओर से ऑन डिमांड बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके चलते यात्रियों को खासी सुविधा मिल रही है। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। निगम की ओर से दो से तीन गाड़ियां ऑन डिमांड पहले तैयार करके रखी जा रही हैं। निगम की इस पहल की खासी तारीफ भी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक निगम की ओर से बीते दिनों मिंजर मेले के दिन चंबा से चनेड़ वाया सरोल भद्रम बस को भेजा गया। दरअसल, एक गाड़ी निगम की ओर से भेजी गई। ऐसे में यह गाड़ी फुल हो गई। बहरहाल, निगम की ओर से तुरंत दूसरी गाड़ी बस स्टैंड में लगाई गई। निगम की ओर से तीन गाड़ियों को रूटों के लिए पहले ही तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मिंजर मेले को लेकर हर साल निगम के प्रबंध बेहतर रहते हैं। बहरहाल, बीते सालों की तरह निगम ने इस बार भी यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए हैं। यह प्रयास यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद भी रहे।
विज्ञापन

आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि मिंजर मेले के लिए बसें ऑन डिमांड रखी जा रही है। जैसे ही बसों की जरूरत पड़ रही है, तुरंत बस यात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed