{"_id":"62bb2c8b04a5f67e062a4329","slug":"now-at-home-on-a-phone-call-chamba-news-sml4135702142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोन कॉल से घर पर ठीक होंगे खराब हुए तकनीकी उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोन कॉल से घर पर ठीक होंगे खराब हुए तकनीकी उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु अब घरद्वार पहुंचकर लोगों के खराब हुए एसी, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरणों की मरम्मत करेंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को संबंधित आईटीआई प्रबंधन को फोन कॉल करनी होगी। कार्य होने पर प्रशिक्षुओं को निर्धारित किया गया शुल्क उपभोक्ता को अदा करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ की गई योजना कौशल आपके द्वार के तहत यह संभव होगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस योजना को आरंभ किया गया है।
उपमंडल सलूणी की 44 पंचायतों में 38,000 आबादी गुजर बसर करती है। लोगों के घरों में विद्युत उपकरणों की मरम्मत, घर निर्माण कार्य के लिए अब इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक, वेल्डर मेकेनिक की तलाश के लिए गांव में नहीं भटकना पड़ेगा। महज एक कॉल पर मरम्मत कार्य करने वाले प्रशिक्षु लोगों के घरद्वार पहुंचेंगे। इलेक्ट्रीकल संबंधी कार्य के लिए प्रशिक्षुओं को आठ किलोमीटर के दायरे में काम करने पर 100 रुपये अदा करने होंगे। आठ किलोमीटर से आगे कार्य के लिए जाने पर दस रुपये प्रति किलोमीटर की एवज में अदा करने होंगे। जानकारी के अनुसार आईटीआई सलूणी में इलेक्ट्रीशियन, चंबा आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, भरमौर आईटीआई में पलंबर, कोटी आईटीआई में वेल्डर और गरनोटा में पलंबर संबंधी कार्य करवाने की सहूलियत रहेगी।
-कौशल आपके द्वार स्कीम प्रशिक्षुओं के कौशल को निखारने में लाभदायक रहेगी। साथ ही लोगों को भी घरद्वार ही विभिन्न प्रकार के तकनीकी कार्य करने के लिए कुशल प्रशिक्षु पहुंचेंगे। कहा कि कार्य की एवज में मिलने वाली कुल राशि का 90 प्रतिशत भाग प्रशिक्षु को मिलेगा, जबकि दस प्रतिशत आईटीआई प्रबंधन के खाते में जाएगा। जो आईटीआई के विकास कार्य पर खर्च होगा।- पान चंद, आईटीआई सलूणी के प्रधानाचार्य