फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now a person who went for morning walk in Dalhousie is attacked by stray dogs

Chamba News: अब डलहौजी में सुबह सैर करने गए व्यक्ति पर लावारिस कुत्तों का हमला

Thu, 17 Oct 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now a person who went for morning walk in Dalhousie is attacked by stray dogs
चंबा के डलहौजी में आवारा कुत्ते के काटने से व्य​​क्ति की बाजू पर जख्म। संवाद
डलहौजी (चंबा)। चंबा के बाद अब पर्यटन नगरी डलहौजी में भी लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। डलहौजी में लावारिस कुत्तों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह नोच डाला। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह के समय व्यक्ति सैर करने गया था। उसी दौरान लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। यह घटना सुबह के समय डलहौजी के माल रोड में गर्म सड़क पर हुई। सदर बाजार निवासी अश्विनी ठाकुर सुबह सैर करने गए थे। माल रोड पर चार लावारिस कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और काट लिया। अश्विनी काफी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से छूटे। सिविल अस्पताल डलहौजी में चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाया। साथ ही जख्मों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया। लावारिस कुत्तों के हमले की घटना ने डलहौजी के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों और बंदरों को पकड़ने की मांग की है। उधर, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद एवं वेटरनेरी विभाग को शीघ्र इन लावारिस कुत्तों के कारण लोगों को पेश आ रहीं समस्याओं को हल करने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed