फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices to be issued to 50 homeowners who failed to pay online garbage fees.

Chamba News: ऑनलाइन कूड़ा शुल्क का भुगतान न करने वाले 50 मकान मालिकों को जारी होंगे नोटिस

Fri, 17 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Notices to be issued to 50 homeowners who failed to pay online garbage fees.
लंबे समय से भुगतान न करने वाले मकान मालिकों पर नगर परिषद चंबा कसेगी शिकंजा
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा ने अक्तूबर 2025 से ऑनलाइन कूड़ा शुल्क भुगतान की सुविधा की शुरू
नोटिस के 15 दिन के भीतर जमा करवाना होगा कूड़ा शुल्क, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद ने लंबे समय से ऑनलाइन कूड़ा शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया है। नगर परिषद ने ऐसे 50 मकान मालिकों की पहचान की है जिन्होंने बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद अब तक कूड़ा शुल्क जमा नहीं करवाया है। अब इन सभी को औपचारिक नोटिस जारी किए जाएंगे। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता से समय पर कूड़ा शुल्क जमा करवाना आवश्यक है। इसी मकसद को लेकर अक्तूबर 2025 से ऑनलाइन कूड़ा शुल्क भुगतान की सुविधा शुरू की थी। बावजूद इसके कई मकान मालिकों ने इस सुविधा का लाभ नहीं उठाया और लंबे समय से शुल्क बकाया है। बकाया शुल्क के कारण सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यों पर वित्तीय दबाव बढ़ता है। ऐसे में नगर परिषद अब शिकंजा कसने के मूड में है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि नोटिस जारी होने के बाद संबंधित मकान मालिकों को 15 दिन के भीतर अपना पूरा बकाया कूड़ा शुल्क जमा करवाना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करवााया नगर परिषद अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने, अतिरिक्त वसूली की प्रक्रिया शुरू करने अथवा अन्य वैधानिक कदम उठाए जा सकते हैं।


--स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक मनीष शर्मा ने बताया कि पचास मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सूची तैयार कर ली गई है। नोटिस जारी होने के 15 दिन के भीतर मकान मालिकों को शुल्क जमा करवाना होगा। अन्यथा नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed