फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices to 1,000 consumers of Churah for not paying electricity bills

Chamba News: बिजली बिल जमा न करवाने पर चुराह के 1,000 उपभोक्ताओं को नोटिस

Sun, 19 Oct 2025 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Notices to 1,000 consumers of Churah for not paying electricity bills
चुराह (चंबा)। विद्युत बोर्ड ने उपमंडल चुराह में लंबे समय से बिजली बिल जमा न करवाने उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड की ओर से क्षेत्र के करीब 1,000 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने के बाद अब उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न होने की सूरत में बोर्ड की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी और उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन दोबारा लेने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क बिल की राशि के साथ जमा करवाना होगा। बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं ने पिछले दो से तीन माह का बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ऐसे में बोर्ड की पेंडेंसी करीब 20 लाख रुपये पहुंच गई है। बहरहाल, इस पेंडिंग राशि को निकलवाने के लिए बोर्ड ने नोटिस जारी किए है। नोटिस के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के निर्देशित किया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है। वहीं, दूसरी तरफ आदेशों के बाद 40 उपभोक्ताओं से 1.38 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। बोर्ड ने शेष उपभोक्ताओं से भी जल्द भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें जल्द बिल जमा करवाने के लिए निर्देशित किया है, ताकि उनकी बिजली आपूर्ति निर्बाध जारी रहे। अमीर चंद, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed