फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices issued to five dhaba owners for using domestic cylinders.

Chamba News: घरेलू सिलिंडर के इस्तेमाल पर पांच ढाबा मालिकों को नोटिस

Mon, 15 Jun 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to five dhaba owners for using domestic cylinders.
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई, ढाबा मालिकों से लिया जाएगा जवाब
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान बरामद किए थे पांच घरेलू गैस सिलिंडर, किया जाएगा जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के सुल्तानपुर और बालू बाजार के पांच ढाबा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ढाबों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने पर यह कार्रवाई की है।
विभाग ने सात दिन का समय दिया है। दुकानदारों को तय समयावधि के भीतर जवाब देना होगा। मामले में अपना जवाब न देने वाले ढाबा मालिकों पर विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद ढाबों में व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने के कारणों की छानबीन करना है। इसी माह जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विभागीय टीमों ने शहर के ढाबों, होटलों और रेस्तरां में दबिश दी थी। करीब पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। दुकानदारों को निर्देश दिए थे कि वे घरेलू के बजाय काॅमर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग दुकानों में करें। ढाबों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। विभाग समय-समय पर दुकानदारों को इस बारे में निर्देश देता है मगर दुकानदार व्यावसायिक के बजाय घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग कर रहे हैं। विभाग की ओर से जब्त किए सिलिंडरों को लौटाने के लिए अब संबंधित ढाबा मालिकों से जहां जवाब लिया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि पांच ढाबा मालिकों को नोटिस जारी किए है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed