फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to ward member accused of occupying government land

Chamba News: सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोपी वार्ड सदस्य को नोटिस

Sat, 25 Nov 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Notice to ward member accused of occupying government land
चंबा। विकास खंड तीसा के तहत ग्राम पंचायत सनवाल के वार्ड एक के सदस्य को सरकारी भूमि पर कब्जा करना भारी पड़ गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 131 (2 ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि वार्ड सदस्य को दस दिन के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। जवाब संतुष्टि भरा नहीं होता है तो प्रशासन की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन को सूचना मिली थी। इसके बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कब्जा करने वाले नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि करीब सवा दो बिस्वा सरकारी भूमि को वार्ड सदस्य ने कब्जाया है। बहरहाल, अब इस मामले में प्रशासन वार्ड सदस्य के जवाब का इंतजार कर रहा है। इसके बाद प्रशासन अग्रिम कार्रवाई करेगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि इस मामले में विभाग जांच कर रहा है। कहा कि वार्ड सदस्य के जवाब के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed