फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice to helecoupter company

हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी को प्रशासन का नोटिस

Fri, 09 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Fri, 09 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में बेहतर सेवाएं न दे पाने पर भरमौर प्रशासन ने हेलीटैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से प्रशासन ने कंपनी से नियम और शर्तें पूरी न कर पाने की वजह पूछी है। सही जवाब न देने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। भरमौर प्रशासन ने हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी से अनुबंध के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखने, रोजाना यात्रियों की संख्या की जानकारी देने, पंजीकरण में सावधानी बरतने जैसी कई शर्तें रखी थी, लेकिन हेलीटैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। यात्रियों ने भी कंपनी के खिलाफ कई शिकायतें की हैं। कई यात्रियों को भरमौर में इंतजार के बाद बिना यात्रा पूरी किए वापस लौटना पड़ा। जबकि कुछ यात्रियों ने किराया वापस लेकर पैदल ही मणिमहेश तक का सफर किया।  इस वजह से नाराज प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि 18 अगस्त से मणिमहेश के लिए उड़ानें प्रस्तावित थी, लेकिन दो दिन अनुमति लेने में लग गए। बीस अगस्त से उड़ानें शुरू हुई तो कभी मौसम खराब और करीब ढाई दिन तक जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं के जमावड़े की वजह से उड़ानें नहीं हो पाई। आठ सितंबर तक 12 हजार 243 यात्री ही हेलीटैक्सी के माध्यम से मणिमहेश के दर्शन कर पाए हैं। उधर, एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि प्रशासन पूरी जांच करेगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed