फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to government departments on non-payment of electricity bill

Chamba News: बिजली बिल न चुकाने पर सरकारी विभागों को नोटिस

Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notice to government departments on non-payment of electricity bill
सात दिन के भीतर बिल जमा करने की दी हिदायत
विज्ञापन

अनदेखी पर कनेक्शन काटने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले 143 स्कूलों सहित सरकारी कार्यालयों को बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही सात दिनों के भीतर बिल जमा करने की भी हिदायत दी है अन्यथा बिजली भी कट सकती है। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आते सरकारी विभागों पर बोर्ड ने शिकंजा कसा है। सरकारी स्कूल, अस्पताल, जलशक्ति विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाया है। कई बार मौखिक तौर पर बिल जमा करवाने के लिए अवगत किया गया लेकिन, बिलों की अदायगी करने में सरकारी विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। बोर्ड ने अब कार्रवाई करते हुए इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। 143 स्कूलों सहित सरकारी कार्यालयों से बोर्ड ने 10 लाख 21 हजार 275 रुपये की राशि वसूलनी है। इससे उनके राजस्व को भी चूना लग रहा है। बोर्ड ने साफ किया है कि बिलों की अदायगी न करने वालों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा। इन सरकारी कार्यालयों में से विशेषकर सरकारी स्कूल हैं जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इससे बोर्ड की दिक्कतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि 143 स्कूलों सहित सरकारी कार्यालयों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं की है। कहा कि बिल जमा नहीं किया तो बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed