{"_id":"62322a8e09785447a915ea83","slug":"notice-to-defaulter-chamba-news-sml402828852","type":"story","status":"publish","title_hn":"191 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
191 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी ने 191 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजकर 15 दिन में लंबित बिल चुकाने के आदेश जारी किए हैं। 15 दिन में जो उपभोक्ता अपना लंबित बिल नहीं चुकाएगा, उसका बिजली बोर्ड कनेक्शन काट देगा। उसके बाद उपभोक्ता को दोबारा औपचारिकताएं करने के बाद बिजली का कनेक्शन मिलेगा। इसलिए बोर्ड ने सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 15 दिन के भीतर अपने बिल का भुगतान करें अन्यथा बोर्ड उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
बिजली बोर्ड ने चुवाड़ी के 191 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से 11 लाख 99 हजार 237 रुपये की धनराशि बिल के रूप में वसूलनी है। इसकी अदायगी को लेकर उपभोक्ता लेटलतीफी कर रहे थे। बोर्ड ने कई बार बिल चुकानेे के लिए उपभोक्ताओं को सूचित भी किया लेकिन, उपभोक्ताओं ने उसे नजरअंदाज करके बिल की अदायगी नहीं की। इसके चलते बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार करके उन्हें नोटिस भेजे हैं।
बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।