फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice to contractor on delaying bridge construction

पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से करने पर ठेकेदार को थमाया नोटिस

Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
notice to contractor on delaying bridge construction
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के मैढ़ा गांव के पास सियुल नदी पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदार को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार ठेकेदार को 15 दिन के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं। ठेकेदार 15 दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन साल पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन ठेकेदार अपनी मनमर्जी से पुल का कार्य करवा रहा था। इसकी वजह से चार पंचायतों के लोगों को सियुल नदी पार करने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर जब अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो लोक निर्माण विभाग ने खबर पर संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर पुल का कार्य पूरा करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

सियुल नदी पर बनाए जा रहे इस पुल से ग्राम पंचायत सूरी, किहार, डांड और किलोड़ की जनता लाभान्वित होगी लेकिन पुल न बनने से आज भी ग्रामीणों को जुगाड़ की पुली के सहारे नदी को पार करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि मैढ़ा के पास बन रहे पुल का कार्य 15 दिन में पूरा करने के आदेश ठेकेदार को दिए गए हैं। इसके बाद ठेकेदार को जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed