{"_id":"608844c28ebc3e592c737627","slug":"notice-to-company-chamba-news-sml368730411","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट निर्माण में जुटी कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट निर्माण में जुटी कंपनी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कुठेड़ पन विद्युत परियोजना का निर्माण करने वाली भूमि कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है। कंपनी की ओर से रावी नदी किनारे सही तरीके से डंपिंग साइट नहीं बनाई गई है। इसकी वजह से डंपिंग साइट का मलबा रावी नदी में पहुंच रहा है। इसके अलावा डंपिंग साइट के मलबे से सरकारी भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
कंपनी में काम करने वाले ठेकेदार धड़ल्ले से मलबे को डंपिंग साइटों में फेंक रहे हैं जो रावी में पहुंच रहा है। इससे वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि, डंपिंग साइट बनाते समय कंपनी को साफ हिदायत दी गई थी कि डंपिंग साइटों को नियमानुसार बनाया जाए। चारों तरफ से कंकरीट की दीवार लगाई जाए, जिससे डंपिंग साइटों में फेंके जाने वाला मलबा रावी नदी में न गिरे। लेकिन, कंपनी के ठेकेदारों ने डंपिंग साइटों के निर्माण में लापरवाही बरती है। कुछ दिन पहले खड़ामुख के पास एक डंपिंग साइट की दीवार मलबे के भार से ढह गई और सारा मलबा रावी में जा गिरा।
इसी तरह कंपनी की ओर से अन्य स्थानों पर भी डंपिंग साइट बनाई गई हैं जहां कंपनी के ठेकेदारों ने लापरवाही बरती है। इसलिए कंपनी को डंपिंग साइटों में सुुधार लाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया गया है। अगर नोटिस के बावजूद कंपनी डंपिंग साइटों में सुधार नहीं करती है तो कंपनी के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डंपिंग साइटों में मलबा फेंकने वाले ठेकेदारों को भी नोटिस देने की योजना बना रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि उपरोक्त परियोजना का निर्माण करने वाली भूमि कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में डंपिंग साइटों में सुधार करने के लिए कहा गया है। सुधार नहीं करने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।