फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notice to 60 people for not separating wet and dry garbage

Chamba News: गीला और सूखा कूड़ा अलग न देने पर 60 लोगों को नोटिस

Tue, 21 Nov 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Notice to 60 people for not separating wet and dry garbage
चंबा। नगर परिषद द्वारा चंबा को स्वच्छ बनाने में सहयोग न देने वाले शहरवासियों पर शिकंजा कसा है। सफाई कर्मियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग न देने पर नगर परिषद ने लगभग 60 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही एक सप्ताह के भीतर में रोजाना सफाई कर्मियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग थैलों में देने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद डोर-टू डोर लोगों के घरों में जाकर शहर को साफ रखने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों को शहरवासियों से अलग-अलग थैलों में गीला और सूखा कचरा देने के निर्देश दिए हैं। बार-बार बोलने के बाद भी लोग शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद का सहयोग नहीं कर रहे हैं। बल्कि नगर परिषद के दिए गए निर्देश की अवहेलना करते नजर आ रहे है। इसको लेकर नगर परिषद ने पहले भी कई बार शहरवासियों को नोटिस जारी किए है। सहयोग न करने वाले मकान मालिकों को जुर्माना भी किया जाएगा। इसके लिए शुरुआती राशि 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके बाद बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का भी प्रावधान रखा गया है। खबर की पुष्टि की नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed