फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice to 35 electricity defaulters

सिहुंता के 35 बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
notice to 35 electricity defaulters
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड प्रबंधन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत उपमंडल सिहुंता के दायरे में आने वाले 35 उपभोक्ताओं को बोर्ड प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर 15 दिन में बिजली बिल जमा न किए गए तो उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उसके बाद पूरा बिल अदा करने के अलावा उपभोक्ता को ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 35 उपभोक्ताओं से करीब पौने दो लाख की राशि बिजली बिल के रूप में वसूलनी है। बोर्ड की ओर से तीन हजार से ऊपर पेंडेंसी वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि सिहुंता उपमंडल के तहत सिहुंता, टुडी, हटली, कामला, मोरठू और जोलना के कुछ बिजली उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। नोटिसों से कुछ समाधान न होने पर अब बोर्ड ने सख्ती करते हुए अंतिम नोटिस भेज कर उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बिल चुकता न करने पर उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता कुलजीत परमार ने कहा कि क्षेत्र के 35 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में दी गई समयावधि में बिल जमा न करवाने पर अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे जाएंगे। कहा कि दोबारा कनेक्शन लेने की एवज में उपभोक्ताओं को ढाई सौ रुपये अतिरिक्त जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed