फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   notice send to defaulter who did not pay bills

646 बिजली उपभोक्ताओं को थमाए नोटिस

Wed, 05 May 2021 07:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
notice send to defaulter who did not  pay bills
चंबा। विद्युत मंडल चंबा के तहत 646 उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। इन उपभोक्ताओं के पास बिल के रूप में बिजली बोर्ड का 34 लाख 35 हजार 483 रुपये बकाया है। हालांकि, बोर्ड की ओर से कई बार उपभोक्ताओं को लंबित बिल का भुगतान करने के लिए सूचित किया जा चुका है। उसके बावजूद उपभोक्ता बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब बिजली बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 646 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित करते हुए बोर्ड ने उन्हें नोटिस थमा दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस के मुताबिक उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर लंबित बिल जमा करवाना होगा अन्यथा उनका बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। बिजली कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को ढाई सौ रुपये के अतिरिक्त शुल्क के साथ लंबित बिल जमा करवाना होगा, उसके बाद ही उनको बिजली कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी जो उपभोक्ता अपना लंबित बिल जमा नहीं करवाते हैं, उनका तय सीमा अवधि के बाद स्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उसके बाद उपभोक्ताओं को लंबित बिल तो जमा करवाना पड़ेगा ही, बल्कि उसके साथ बिजली कनेक्शन लेने के लिए सभी औपचारिकताएं दोबारा पूरी करनी पड़ेंगी। इस परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ताओं को समय रहते अपना लंबित बिजली बिल जमा करवाना होगा। बोर्ड के सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि 646 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल का भुगतान करना होगा अन्यथा उनके अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed