{"_id":"6a70c944d3937cb16b038b2c","slug":"not-covering-the-generator-do-whatever-you-want-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192018-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ...नहीं ढकता जनरेटर, जो करना है कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ...नहीं ढकता जनरेटर, जो करना है कर लो
Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
मिंजर मेले के दौरान खुले में रखा झूले को चलाने में इस्तेमाल हो रहा जेनरेटर। संवाद।
जांच करने के लिए पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को ठेकेदार की दोटूक
जनरेटर से निकलने वाले धुएं और जोरदार आवाज से लोग हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ... झूले के जनरेटर को किसी भी शर्त पर नहीं ढकूंगा, जो करना है, वह कर लो। यह बात झूला ठेकेदार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को उस समय कही जब टीम लोगों की शिकायत पर जनरेटर से हो रहे ध्वनि और वायु प्रदूषण की जांच करने पहुंची।
टीम ने देखा तो जनरेटर से काला धुंआ निकल रहा था। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीराें की सांस लेने वाली हवा प्रदूषित हो रही थी। साथ ही जनरेटर की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास के लोग भी परेशान हो रहे थे। इसके समाधान के लिए टीम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह जनरेटर को चारों तरफ से टिन के चादरें लगाकर ढक दे लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात मानने से साफ मना कर दिया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि नागरिक उपमंडल अधिकारी ने भी उन्हें झूले की जांच करने के लिए कहा था लेकिन जब टीम वहां गई तो ठेकेदार ने उनके निर्देशों की पालना करने से मना कर दिया। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। अब आगामी कार्रवाई एसडीएम कार्यालय से ही की जाएगी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में ठेकेदार की मनमानी का सारा जिक्र कर दिया है।
विज्ञापन
--