फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Not Bhandal, now the schedule of Under-19 games will be decided in Banikhet.

Chamba News: भांदल नहीं, अब बनीखेत में तय होगा अंडर-19 खेलों का शेड्यूल

Thu, 08 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Not Bhandal, now the schedule of Under-19 games will be decided in Banikhet.
चंबा। जिला स्कूल अंडर-19 खेलों का शेड्यूल तय करने के लिए अब बैठक भांदल में नहीं होगी। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने वेन्यू सहित तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह बैठक 13 अगस्त को बनीखेत में होगी। यहां अंडर-19 जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला के मामला उठाने के बाद विभाग ने अब भांदल के बजाय बनीखेत में बैठक करने का निर्णय लिया है। अब भरमौर, होली और चुवाड़ी क्षेत्र के तहत आते स्कूल प्रधानाचार्याें समेत शारीरिक शिक्षकों को एक सौ किलोमीटर का सफर नहीं करना पड़ेगा। अब बनीखेत में वे आसानी से बैठक में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत सप्ताह उच्च शिक्षा विभाग ने जिला स्कूल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित बैठक आठ अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल में रखी गई। इतनी दूर बैठक होने से होली, भटियात और भरमौर के स्कूल प्रधानाचार्याें को भांदल पहुंचने के लिए करीब एक सौ किलोमीटर से अधिक सफर तय करना पड़ना था। बहरहाल, विभाग ने अब इसका शेड्यूल भांदल से बनीखेत स्कूल कर दिया है। यहां यह बैठक 13 अगस्त को होगी। नेशनल हाईवे होने से आवाजाही भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी फिंडरू राम ने बताया कि अब बैठक का शेड्यूल बदल दिया गया है। बैठक में बनीखेत में 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed