फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No radiographer in Chuwadi hospital, 70 km run for ultrasound

Chamba News: चुवाड़ी अस्पताल में रेडियोग्राफर नहीं, अल्ट्रासाउंड के लिए 70 किमी की दौड़

Tue, 13 Feb 2024 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
No radiographer in Chuwadi hospital, 70 km run for ultrasound
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासांउड करवाने के लिए जाना पड़ रहा टांडा मेडिकल कॉलेज या पठानकोट
अस्पताल में धूल फांक रही लाखों की मशीनें

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 56 से 70 किलोमीटर की दूर टांडा मेडिकल कॉलेज या पठानकोट जाना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल चुवाड़ी में लाखों की लागत से खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। नतजीतन, भटियात क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं या फिर पेट से पीड़ित मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आज भी टांडा का रुख करना पड़ता है।
हैरानी की बात तो यह है कि सिविल अस्पताल चुवाड़ी में अल्ट्रासाउंड की मशीनें तो हैं, लेकिन उन्हें ऑपरेट करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इस कारण चुवाडी अस्पताल में भी अल्ट्रासांउड सुविधा नहीं मिल रही है। विधानसभा क्षेत्र भटियात की लगभग 71 पंचायतें हैं, जो अल्ट्रासाउंड से महरूम हैं। इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओं को दिक्कतें होती हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बसों में धक्के खाकर टांडा पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों में विकास महाजन, प्रदीप कुमार, राहुल ठाकुर, धीरज कुमार, शीला देवी, सीमा कुमारी, रीता देवी, सुनैना देवी का कहना है कि सिविल अस्पताल चुवाड़ी में कामला, सिहुंता, नगर पंचायत चुवाड़ी, बिन्ना, गरनोटा, समोट, रजैं, मौतला, मोरठू सहित 71 पंचायतों की 80 हजार की आबादी स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर है, लेकिन एक अदद अल्ट्रासाउंड की सहूलियत न होना उनका मर्ज बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एसएमओ चुवाड़ी मोहन सिंह का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की मशीनें तो स्थापित हैं। बताया कि रेडियालॉजिस्ट की तैनाती को लेकर सरकार और विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed