{"_id":"65d4e42f3b43d2fdb2066f21","slug":"no-officers-no-employees-no-complete-preparation-even-for-cleaning-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118865-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: न अधिकारी न कर्मचारी, सफाई की भी नहीं पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: न अधिकारी न कर्मचारी, सफाई की भी नहीं पूरी तैयारी
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा में पिछले कई वर्षो कार्यालय में पूरे स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते कार्य तो प्रभावित हो रहे हैं, साथ ही स्टाफ की भी दिक्कतें काफी बढ़ चुकी हैं। हालात यह हैं कि पिछले ढाई सालों से स्थायी कार्यकारी अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है। वहीं, सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद भी रिक्त पड़ा है। इतना ही नहीं, नगर परिषद कार्यालय में नौ क्लर्कों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से चार पदों को दो सालाें से नहीं भरा गया है। वहीं नगर परिषद के पास 22 सफाई कर्मचारियों की कमी चल रही है।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार तहसीलदार ने संभाला है जबकि, कुछ दिनों के बाद वह भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसा पिछले ढाई सालों से चलता आ रहा है। चार से पांच माह तक ही प्रतिनियुक्ति पर कार्यकारी अधिकारी को भेजा जाता है लेकिन, सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद लंबे अरसे से खाली पड़ा है। क्लर्क के खाली पदों का कार्य भी तैनात क्लर्क संभाल रहे हैं जिससे उनकी दिक्कतें भी काफी बढ़ चुकी हैं। हैरत की बात तो यह है कि शहर में सफाई व्यवस्था कैसे बेहतर रहेगी जबकि, नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारी ही पूरे नहीं है। मौजूदा समय में लगभग 16 सफाई कर्मचारी 11 वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं तो वहीं, 15 नगर परिषद का लेबर कार्य कर रहे हैं। कुल मिलाकर नगर परिषद शहर को सुंदर बनाने के दावे करती है लेकिन, आज दिन तक अधिकारी से लेकर सफाई कर्मचारी तक पूरा स्टाफ नहीं उपलब्ध करवा पाई है जो एक चिंता का विषय है।
नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप का कहना है कि स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत किया जा चुका है। उम्मीद है पूरे स्टाफ की तैनाती जल्द हाे जाएगी।