Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No needle, no sewing... self-reliance achieved with thumb

Chamba News: सुई न सिलाई... अंगूठे से आत्मनिर्भरता पाई

Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
No needle, no sewing... self-reliance achieved with thumb
अंगूठे से मफलर बनाती अंजू देवी:
चंबा। जिले के साहो क्षेत्र की अंजू देवी इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि यदि हिम्मत हो तो सीमित साधनों से भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। जहां लोग ऊनी वस्त्र बनाने के लिए सुई, क्रोशिये और सिलाई पर निर्भर रहते हैं, वहीं अंजू देवी सिर्फ अपने अंगूठों की मदद से खूबसूरत मफलर बुन लेती हैं।
विज्ञापन

अंजू देवी 12 वर्षों से ऊनी उत्पाद तैयार कर रही हैं। मफलर, स्वेटर, जुराबें और टोपी सभी कुछ अंगूठे से तैयार कर रही हैं। उनका यह अनोखा हुनर हर किसी को हैरान कर देता है। इन उत्पादों की गुणवत्ता और खूबसूरती उनकी पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन

अपनी मेहनत और कला के दम पर वह झारखंड, लुधियाना, दिल्ली और शिमला जैसे बड़े शहरों में स्टॉल लगा चुकी हैं, जहां उनके उत्पाद लोगों की पहली पसंद बनते हैं।
अंजू देवी बताती हैं कि उनके इस सफर में पति ने हमेशा हौसला बढ़ाया। उनका सहयोग ही वह प्रेरणा थी, जिसने अंजू को घर की जिम्मेदारियों के साथ आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने की ताकत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ ऊनी वस्त्र ही नहीं बल्कि घर पर बनाए गए अचार और चुख ने भी उनकी आमदनी में इजाफा किया है। आज वह अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं और अपने पति के काम में भी साझेदारी निभा रही हैं।

अंजू देवी का मानना है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि मन में कुछ करने का जुनून हो और परिवार का साथ मिले, तो बड़ी से बड़ी मंजिल भी पाई जा सकती है। उनकी कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो जिम्मेदारियों के बीच अपना हुनर आगे बढ़ाने का सपना देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed