{"_id":"61100ef78ebc3e7cd2023300","slug":"no-mask-no-darshan-system-implemented-in-the-district-from-today-entry-will-be-available-in-temples-after-screening-chamba-news-sml3797490162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज से नो मास्क नो दर्शन व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज से नो मास्क नो दर्शन व्यवस्था लागू
विज्ञापन
चंबा। जिले के मंदिरों में सोमवार से नो मास्क नो दर्शन का नियम लागू होगा। इतना ही नहीं मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। मंदिरों में भजन, कीर्तन, जगराता और लंगरों पर पाबंदी रहेगी। जिला के मंदिरों में सोमवार से यह व्यवस्था लागू होगी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर श्रावण अष्टमी नवरात्र को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं और बंदिशें लगाई हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष कदम उठाए हैं। श्रावण अष्टमी नवरात्र के लिए 9 से 17 अगस्त तक जिला प्रशासन द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही नई बंदिशें भी लगाई गई हैं। नई बंदिशों के अनुसार मंदिरों में अब नो मास्क नो दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मंदिरों में एक समय में केवल 4 लोग ही दर्शन कर पाएंगे। दिन में दो से तीन बार सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी भी मंदिर कमेटियों की रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिला की सीमा पर चेकिंग बढ़ाने संबंधी पानी, मेडिकल फैसिलिटी इत्यादि उपलब्ध करवाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर जिला में कोरोना मामले बढ़ने के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है।
जिला में अब तक 12417 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में जिला में 376 एक्टिव मामले हैं। जिला में 151 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें मंदिरों में नो मास्क नो दर्शन की व्यवस्था सहित मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अब श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर में 4 श्रद्धालु ही एक समय मे प्रवेश करेंगे। मंदिर प्रबंधन समितियों की मंदिरों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी रहेगी। समय-समय पर जिला भाषा अधिकारी को मंदिरों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेना होगा। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई होगी। कोरोना महामारी को लोगों द्वारा नियमों का पालन करने से ही हराया जा सकता है।