{"_id":"5fb7c9038ebc3e9bd91ab737","slug":"no-mask-chamba-news-sml3519711123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खतरे को भूल बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खतरे को भूल बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना महामारी का खतरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, लोग वैसे-वैसे इसके प्रति असावधान हो रहे हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड में कई लोग बिना मास्क घूमते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा था कि इन लोगों को कोरोना का कोई भय ही नहीं है। बसों में सफर करने वाले लोगों से लेकर बस स्टैंड में घूमने वाले लोग बिना मास्क दिखाई दिए। देश में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोजाना कोरोना से मरीजों की मौतें हो रही हैं। चंबा जिला में भी कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। रोजाना चालीस से पचास लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। चंबा में अब तक 25 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। सरकार ने बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जहां विवाह शादियों व अन्य कार्यक्रमों में भीड़ कम करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही लोगों को घर से बाहर मास्क पहनने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को बार-बार मास्क व दो गज की दूरी के बारे में जागरूक कर रहा है। लोग कोरोना संक्रमण के खतरे को अनदेखा कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
बस स्टैंड में सरकारी कर्मचारी भी बिना मास्क दिखाई दिए। एचआरटीसी व पुलिस विभाग के कर्मचारी बस स्टैंड में ड्यूटी के दौरान बिना मास्क घूम रहे हैं। जिन्हें देख अन्य लोग भी बिना मास्क घूम रहे हैं। इसके लिए सरकार व प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। अन्यथा आने वाले समय में हालात ओर भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं। सर्विलांस की टीमों ने इस परिस्थिति के बारे में प्रशासन को फोटो सहित अवगत करवा दिया है।