{"_id":"6a02106ea15acd4ada08154e","slug":"no-fir-lodged-in-fake-medicine-case-despite-health-secretarys-orders-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183099-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नकली दवा मामले में स्वास्थ्य सचिव के आदेशों के बाद भी नहीं हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नकली दवा मामले में स्वास्थ्य सचिव के आदेशों के बाद भी नहीं हुई एफआईआर
Mon, 11 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 11 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दवा से जुड़ा मामला बताकर एफआईआर नहीं होने का दे दिया हवाला
दवा निरीक्षक को मुंबई में जांच करने के लिए नहीं भी नहीं मिल रही पुलिस सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुंबई से चंबा पहुंची नकली नशीली दवाई की जांच दवा नियंत्रक विभाग के लिए गले की फांस बन गई है।
स्वास्थ्य सचिव ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए लेकिन जब विभागीय अधिकारी पुलिस के पास एफआईआर करवाने गए तो दवा से जुड़े मामले में एफआईआर नहीं होने का तर्क दिया गया। इसके चलते सरकार को दोबारा इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने चिट्ठी भेज दी है। इसमें पुलिस के एफआईआर से इन्कार का भी हवाला दिया है।
मामले में आगामी जांच के लिए दवा निरीक्षक को मुंबई जाना पड़ेगा। वहां अकेले जाना उनकी जान के लिए खतरा हो सकता है। ऐसे में जब वह अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा मांगने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास गए तो वहां से भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। उन्हें तर्क दिया गया कि मौजूदा समय में पंचायत चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में उनके साथ पुलिस वालों को मुंबई नहीं भेजा जा सकता। यह कहीं न कहीं इस मामले की जांच को कमजोर करने की कड़ी भी बन सकती है क्योंकि मामले से जुड़े आरोपी खुद की जान बचाने के लिए हर पैंतरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
--
मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं तीन लोग
इस मामले में अभी तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुंबई से पकड़ा गया मोहम्मद अहमद, कूरियर कंपनी चलाने वाली महिला और चंबा में दवाई खरीदने वाला जुलाहकड़ी निवासी हरमीत सिंह शामिल है। इसमें दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाना जरूरी है।
विज्ञापन
--
इस मामले में मुंबई से पकड़ी महिला आरोपी ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने उस याचिका को खारिज करने के लिए अपनी रिपोर्ट जमा करवाई है। अब देखना होगा कि अदालत इसमें अपना क्या फैसला सुनाती है।
-- राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि अदालत के आदेशानुसार इस मामले में दवा नियंत्रक विभाग कार्रवाई कर रहा है। कानून के तहत मुंबई में जाकर जांच करने को लेकर भी योजना बनाई जा रही है।
--
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को मुंबई जांच के लिए पुलिस जवानों की सहायता मुहैया करवा दी जाएगी। मौजूदा समय में पुलिस जवान चुनावों की ड्यूटी और सुरक्षा में तैनात हैं।