{"_id":"60ae48a68ebc3ea70655ae54","slug":"no-fascility-of-health-services-for-people-chamba-news-sml3715214155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली इलाज के लिए तीस किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली इलाज के लिए तीस किमी की दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए आज भी तीस किमी का सफर तय कर तीसा पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत चरोड़ी, भावला और करेड़ी में सरकार आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं खोल पाई। हालांकि, ग्रामीण भावला पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन, ग्रामीणों की यह मांग कोई भी सरकार पूरी नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है। भावला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से चरोड़ी और करेड़ी पंचायत के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों अशोक कुमार, हंसराज, रवि कुमार, चैन लाल, सुरेंद्र, टेक चंद, देसराज और नरेंद्र ने बताया कि भावला पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से तीन पंचायतों की बारह हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि भावला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर कई बार ग्रामसभा में भी प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं लेकिन, उन प्रस्तावों पर आज तक गौर नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष होने वाले विस चुनाव में ग्रामीण उसी पार्टी को वोट देंगे, जो उनकी पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का आश्वासन देगी। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि ग्रामीण भावला में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव भेजते हैं तो उसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।