फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no covid care centre in Bhatiat

भटियात में एक भी कोविड केयर सेंटर नहीं

Tue, 11 May 2021 06:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
no covid care centre in Bhatiat
चुवाड़ी (चंबा)। वैश्विक महामारी के दौरान भटियात क्षेत्र में अब तक छह सौ मामले सामने आने के बावजूद एक अदद कोविड केयर सेंटर नहीं बनाया गया है। इससे मरीजों का मर्ज कम होने की बजाय बढ़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि क्षेत्र में किसी के संक्रमित आने के बाद उसे सौ किमी दूर कोविड केयर सेंटर चंबा, 80 किमी का सफर तय कर डलहौजी या फिर सिहुंता पहुंचाना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीज का स्वास्थ्य राम भरोसे ही है।
विज्ञापन

लिहाजा, भटियात के लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से भटियात क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खोलने की मांग की है। भटियात के बाशिंदों साहिल शर्मा, हितेश बेदी, नरेंद्र पठानिया, हैपी ठाकुर अभिषेक चंबियाल, सचिन कौशल, सुरेंद्र भरद्वाज, शक्तिदेव सिंह, संजय कुमार आदि का कहना है कि कोविड महामारी के चलते भटियात क्षेत्र में अभी तक कोई भी कोविड केयर सेंटर नहीं बनाया गया है। जबकि, कोविड की दूसरी लहर से क्षेत्र भी अछूता नहीं है। आए दिन क्षेत्र में काफी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिससे स्थिति भयावहबन रही है। नतीजतन, संक्रमित मरीजों को चंबा, डलहौजी या सिहुंता भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र हटली (द्रम्मन) से शुरू होता है। आपातकाल में चंबा, डलहौजी जाते समय रास्ते में ही मरीज के साथ सुविधाओं के अभाव में कुछ भी हो सकता है। कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत 70 से 80 पंचायतें आती हैं, जो जनसंख्या के लिहाज से भी बहुत बड़ा है। ऐसे में समय की जरूरत को देखते हुए भटियात क्षेत्र में भी कोविड केयर सेंटर स्थापित करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed