{"_id":"5703c2ed4f1c1b8c28c81116","slug":"no-books-in-bharmour-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में बिना पुस्तकों के विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में बिना पुस्तकों के विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : demo pic
प्रारंभिक और उच्च शिक्षा खंड भरमौर में विद्यार्थियों को एक सप्ताह से बिना पुस्तकों के हाजिरी लगानी पड़ रही है। उपमंडल भरमौर की बीडीसी चेयरमैन नीलम देवी द्वारा हाल ही में उपमंडलीय शिक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर दौरे किया गया।
विज्ञापन
नीलम देवी ने बताया कि भरमौर में शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। यहां पर नए शैक्षणिक सत्र को शुरू हुए लगभग एक सप्ताह का समय हो गया है लेकिन स्कूल में शैक्षणिक माहौल बनने की जगह शैक्षणिक अव्यवस्था फैली हुई है। विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाने की स्थिति में पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी खामोश बैठे हुए हैं। दोनों ओर से पाठ्य पुस्तकों को लाने को लेकर एक दूसरे पर कसीदे कसे जा रहे हैं। जिसका खामियाजा विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को उठाना पड़ रहा है। नीलम देवी ने बताया कि इस दिशा में अगर शीघ्र शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन उचित प्रयास नहीं करते हैं तो प्रदेश सरकार और शिक्षा सचिव को सूचित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन