फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   no arangements for people who are coming for covid test

कड़कती धूप में करना पड़ रहा बारी का इंतजार

Thu, 29 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
no arangements for people who are coming for covid test
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सैंपल देने से पहले कड़कती धूप में खड़े रहना पड़ता है। जब तक उनकी बारी नहीं आती, तब तक उन्हें तेज धूप का सामना करना पड़ता है। लोगों के बैठने के लिए वहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश होने पर लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों ने सैंपलिंग केंद्र के बाहर लोगों की सुविधा के लिए टेंट लगाने की मांग की है। सैंपल लेने और पंजीकरण के लिए तैनात स्टाफ के लिए एक छोटा सा बूथ बनाया गया है। यहां पर दो से तीन कर्मचारी एक साथ कोरोना जांच के लिए लोगों का पंजीकरण करते हैं। इसके अलावा इन कर्मचारियों को विभाग की ओर से अभी तक लैपटॉप या कंप्यूटर मुहैया नहीं करवाया गया है। कर्मचारी अपने मोबाइल पर पंजीकरण प्रक्रिया को अंजाम देते हैं। मोबाइल नेटवर्क गुल हो जाने पर लोगों का पंजीकरण नहीं हो पाता। ऐसी परिस्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। इसके समाधान को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed