{"_id":"63f0c3d0c591dfecb40254c4","slug":"niti-aayog-team-checked-arrangements-in-medical-college-chamba-news-c-19-1-63346-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: नीति आयोग की टीम ने मेडिकल कॉलेज में जांचीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: नीति आयोग की टीम ने मेडिकल कॉलेज में जांचीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण केे दौरान नीति आयोग की टीम।संवाद
ऑक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधाओं का लिया जायजा
कोविड अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नीति आयोग की टीम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने के किए किए गए इंतजामों सहित अन्य सुविधाओं को जांचा। नीति आयोग के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट, सीटी स्कैन और एमआरआई का औचक निरीक्षण किया। यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा भी लिया। मरीजों को चंबा में सीटी स्कैन और एमआरआई की कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, इसको लेकर टीम ने विस्तार से जानकारी जुटाई। सीटी स्कैन और एमआरआई का निरीक्षण करने के उपरांत टीम ने जिला कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। टीबी अस्पताल के पास कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए कोविड अस्पताल में जाकर उन्होंने सभी सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी मशीनों के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता को भी जांचा गया। इस दौरान टीम के साथ प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, उपमंडल अधिकारी चंबा अरुण शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कौशल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। नीति आयोग से सुमित गर्ग उपसचिव फार्मास्यूटिकल्स और राजेंद्र कुमार सोनी निदेशक केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल ने मेडिकल कॉलेज के वार्डों और ओपीडी में जाकर भी सुविधाओं को जांचा। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि भी जाहिर की। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने दी है।