फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nine women left for Bangalore for jobs

Chamba News: नौकरी के लिए बंगलूरू रवाना हुईं नौ महिलाएं

Wed, 27 Nov 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nine women left for Bangalore for jobs
रवाना होने से पहले चयनित प्र​शिक्षु। संवाद
चंबा। आईटीआई चंबा में आयोजित साक्षात्कार में चयनित हुई नौ महिलाएं बंगलूरू के लिए रवाना हुईं। चयनित महिलाएं चंबा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस और दिल्ली से बंगलूरू तक हवाई जहाज में निशुल्क यात्रा करेगी। यात्रा के दौरान कंपनी के दो अधिकारी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार ही हो रहा है कि इतनी संख्या में एक साथ महिलाएं प्रदेश के बाहर नौकरी के लिए जा रही हैं। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य विपिन शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को संस्थान में साक्षात्कार हुआ था। इसमें कंपनी की ओर से 12 महिलाओं को चयनित किया गया था। इनमें से नौ महिलाएं बंगलूरू के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर समूह अनुदेशिका रश्मि सूद और प्लेसमेंट अधिकारी वेद प्रकाश महाजन ने चयनित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed