फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Night services started in Civil Hospital Saluni

Chamba News: नागरिक अस्पताल सलूणी में रात्रि सेवाएं शुरू

Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Night services started in Civil Hospital Saluni
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल सलूणी में दो साल बाद रात्रि सेवाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। इससे सलूणी, बियाणा, सिंगाधार, खरोठी, खील लिग्गा, पुखरी, सियूला और किलोड़ सहित 15 पंचायतों की 10,000 आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला में लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एसडीएम सलूणी चंद्रवीर से मुलाकात की थी। लोगों का कहना है कि रात्रि सेवाओं के बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है और इलाज के लिए 60 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएमओ किहार सुनील ककड़ को कार्यालय बुलाकर बैठक की और रात्रि सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए। अब इन सेवाओं के शुरू होने से ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी है। उनका कहना है कि अब उन्हें चंबा का लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, सियूला के प्रधान राकेश कुमार, सूर प्रधान किशन पंडित और खेम राज ने भी एसडीएम से मुलाकात कर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed