फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH repeatedly disrupted since morning.

Chamba News: सुबह से बार-बार बाधित होता रहा एनएच

Wed, 22 Jul 2026 04:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:43 AM IST
विज्ञापन
NH repeatedly disrupted since morning.
भरमौर-पठानकोट हाईवे बहाल करने में जुटी जेसीबी। संवाद
धरवाला, खड़ामुख, दुर्गठी और बत्ती दी हट्टी में भूस्खलन ने रोकी रफ्तार
विज्ञापन

यात्रियों को वाहनों की अदला-बदली करके पूरी करनी पड़ी अपनी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से लेकर शाम तक यातायात के लिए बार-बार बाधित होता रहा। इस कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। धरवाला, बत्ती दी हट्टी, खड़ामुख और दुर्गठी के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित होता रहा। जेसीबी से मलबा हटा दिया जाता तो कुछ देर बाद फिर से भूस्खलन शुरू हो जाता। यह क्रम सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चलता रहा। चंबा से निकलीं बसें शाम तक भरमौर नहीं पहुंच पाईं। वहीं, भरमौर से निकली बसें भी चंबा नहीं पहुंच सकीं। यात्रियों ने वाहनों की अदला-बदली करके अपना सफर पूरा किया। बत्ती की हट्टी में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से सुबह 8:30 बजे हाईवे पर रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की मशीनरी और लेबर हाईवे बहाली के कार्य में जुट गई लेकिन पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों के कारण हाईवे बहाल करने में दिक्कतें पेश आईं। दोपहर के समय पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर जेसीबी को लगे। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए छलांग कर अपनी जान बचाई। दोपहर बाद तीन बजे हाईवे वाहनों के लिए पूरी तरह से बहाल हो पाया।


वाहन चालकों हंसराज, केवल कुमार, चमन सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार, अरविंद और नरेंद्र कुमार ने बताया कि भले ही भरमौर मार्ग एनएचएआई के अधीन हो गया है लेकिन अभी तक उसके हालात नहीं सुधरे हैं। बारिश होने पर यहां यातायात बाधित हो जाता है। पहाड़ों से होने वाले भूस्खलन से हादसे की संभावना बनी रहती है। एनएचएआई को इस समस्या का निदान करने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। अगले महीने से मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो श्रद्धालुओं को चंबा से भरमौर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। सरकार और प्रशासन को यात्रा से पहले मार्ग की हालत को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के हालात सुधर रहे हैं। एनएचएआई भूस्खलन वाले स्थानों पर जेसीबी के साथ अपने कर्मचारियों को मुस्तैद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed