फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH closed due to heavy machinary fell down in mid of road

एनएच पर गिरी भारी-भरकम मशीनरी, सड़क बंद

Fri, 16 Apr 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
NH closed due to heavy machinary fell down in mid of road
धरवाला रूंगड़ी नाले के पास भारी मशीनरी के कारण बंद पड़ी सड़क। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर बग्गा के पास सायं पांच बजे ट्राले में लदी भारी-भरकम मशीनरी बीच सड़क में गिर गई। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। बसों और अन्य वाहनों में सवार लोगों को काफी देर तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। सायं सात बजे मशीनरी को एक तरफ कर मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन

एनएच प्रबंधन के अधिकारियों ने दावा किया कि देरशाम तक मशीनरी को हटा कर मार्ग बड़े वाहनों के लिए भी सुचारु करवा दिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर बाद एक ट्राला कंपनी की भारी भरकम मशीनरी को लेकर होली की तरफ जा रहा था। बग्गा के पास ट्राले में लदी मशीनरी सड़क पर पलट गई। इससे ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन

बाद में एनएच प्राधिकरण की ओर से जेसीबी मशीन से मशीनरी को हटाया गया। उसके बाद ही सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो पाया। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि बग्गा के पास होली स्थित कंपनी की भारी भरकम मशीनरी पलटने से एनएच बाधित हुआ है। एनएच को छोटे वाहनों के लिए सुचारु करवा दिया गया है। जल्द मार्ग बड़े वाहनों के लिए भी सुचारु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed