फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nh blocked for 15 hours

पंद्रह घंटे बंद रहा भरमौर-पठानकोट एनएच

Fri, 11 Jun 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
nh blocked for 15 hours
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच वीरवार देर रात करीब 12 बजे भारी भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। एनएच बंद होने से रोजमर्रा की खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भरमौर में समय पर नहीं पहुंच पाई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच मंडल चंबा की मशीनरी और लेबर ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे एनएच को बहाल किया।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच करीब 15 घंटे तक बंद रहा। गौरतलब है कि जिले में मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनती जा रही है। वीरवार देर रात मूसलाधार बारिश से एनएच बत्ती दी हट्टी के पास ल्हासा गिरने से बंद पड़ गया। शुक्रवार तक एनएच वाहनों के लिए बहाल न हो पाने की सूरत में एनएच के दोनों छोरों पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। खैर, शुक्रवार तीन बजे एनएच वाहनों के लिए खुल पाया। एनएच के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एनएच मंडल के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने कहा कि भारी भरकम ल्हासा गिरने से एनएच बत्ती की हट्टी में वाहनों बंद हो गया था। उसे शुक्रवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed