फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   new furniture in open

सिहुंता के बनेट स्कूल में बिना छत के कमरे में रख दिया नया फर्नीचर

Mon, 28 Mar 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 28 Mar 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
new furniture in open
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनेट फर्नीचर को खुले में रखा गया। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनेट को शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए फर्नीचर को खुले में रख दिया गया है। जिससे बारिश होने पर डेस्क खराब हो सकते हैं। यह डेस्क स्कूल को नए शिक्षा सत्र के लिए प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन


इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं और स्कूल स्टाफ ने सभी डेस्क स्कूल भवन के पुराने और बिना छत के कमरे में रख दिए हैं। जहां बारिश का सारा पानी कमरे के अंदर पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने स्कूल स्टाफ की इस हरकत पर नाराजगी जताई है और शिक्षा विभाग से शिकायत की बात कही है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या पहले से कम हो रही है। सरकार शिक्षा में सुधार के प्रयास कर रही है ताकि अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़े लेकिन बनेट स्कूल में स्टाफ के रुचि न लेने की वजह से सारा फर्नीचर खराब होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बनेट स्कूल भवन की छत पिछले दिनों तूफान से उड़ गई थी। इस स्कूल के लिए नया भवन भी तैयार हो चुका है। लेकिन नए भवन के पक्के कमरे में फर्नीचर रखने की जगह उसे पुराने व खुली छत के नीचे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही शिफ्ट कर लेंगे फर्नीचर : मुख्याध्यापक
 इस संबंध में स्कूल के मुख्याध्यापक गांधी राम का कहना है कि फर्नीचर को जल्द ही दूसरे कमरे में शिफ्ट कर लिया जाएगा। जिस समय फर्नीचर आया था उस दौरान मौसम साफ था और फर्नीचर को नए भवन में लगाया जाना तय था लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया और फर्नीचर को नहीं उठाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed