फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   New buses will run on closed routes this month

Chamba News: बंद रूटों पर इसी माह दौड़ेंगी नई बसें

Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
New buses will run on closed routes this month
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो चंबा में शामिल होने वाली करीब 20 बसों को प्रबंधन लंबे रूटों पर चलाने की तैयारी में है। प्रबंधन को आस है कि चंबा डिपो के हिस्से में इलेक्ट्राॅनिक बसों के बजाय डीजलयुक्त बसें ही आएं। इलेक्ट्राॅनिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट और कार्यशालाओं का अभाव भी इसकी वजह है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी माह चंबा डिपो को ये बसें मिल जाएंगी। ऐसे में अब प्रबंधन जल्द बसें मिलने पर इनको चलाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वैश्विक महामारी के बाद से लेकर अब तक जिले में 10 से अधिक लंबी दूरी के रूटों और लोकल रूटों पर बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। बसों के अभाव में जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निजी वाहन हायर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है तो वहीं स्कूली बच्चों को भी दिक्कत हो रही है। चंबा एचआरटीसी डिपो ने 20 बसें कंडम घोषित की हैं। इनमें जीरो बुक वैल्यू बसें और दुर्घटना का शिकार हुई बसें शामिल हैं। प्रबंधन कंडम बसों की जगह मिलने वाली नई बसों को रूटों पर दौड़ाकर ग्रामीणों को राहत पहुंचाएगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि प्रबंधन की ओर से 20 बसों को कंडम घोषित किया गया है। मार्च में मिलने वाली नई बसों को लंबे रूटों और स्थानीय रूटों पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed