फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neither prayer meetings nor mid-day meals being served together.

Chamba News: न प्रार्थना सभाएं और न ही एक साथ परोसा जा रहा मिड-डे मील

Fri, 23 Feb 2024 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Neither prayer meetings nor mid-day meals being served together.
न प्रार्थना सभाएं और न ही एक साथ परोसा जा रहा मिड-डे मील
विज्ञापन

14 बिंदुओं वाले क्लस्टर सिस्टम में निर्धारित मापदंडों पर नहीं हो की जा रही है व्यवस्था
स्कूल स्टाफ सहित खेल मैदान और अन्य सुविधाएं भी साझा करने की है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार ने भले ही क्लस्टर सिस्टम लागू कर दिया है, मगर प्रार्थना सभाएं एक साथ स्कूलों में नहीं हो रही हैं। मिड-डे मील एक साथ परोसने की भी व्यवस्था नहीं बन पा रही है।
लिहाजा, 14 बिंदुओं वाले इस क्लस्टर सिस्टम में इन दो बिंदुओं में काफी दिक्कतें आ रही है। अन्य बिंदुओं पर ज्यादा दिक्कत नहीं है।
जानकारी के अनुसार क्लस्टर सिस्टम के तहत सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडिल और प्राइमरी स्कूलों का एक क्लस्टर बना है। इसके लिए पांच सौ मीटर का दायरा तय किया गया है। इसके भीतर आने वाले स्कूल एक साथ प्रार्थना और एक साथ मिड-डे मील परोसने की व्यवस्था है। सरकार का इस सिस्टम को लागू करने का मकसद छोटे बच्चों को एक साथ बड़े विद्यार्थियों के साथ बैठाना है, जिससे उन्हें किसी प्रकार झिझक ना रहे। बड़े विद्यार्थी भी उनकी मदद कर सकें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्लस्टर सिस्टम के तहत 14 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनमें कम अध्यापकों वाले स्कूलों में अन्य स्कूलों के अध्यापक भी पढ़ा सकेंगे। इसके अलावा खेल मैदान, खेल उपकरण, लाइब्रेरी सहित सांस्कृतिक गतिविधियां एक साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि स्कूलों के क्लस्टर बना दिए गए हैं। इन 14 बिंदुओं को लागू करने के लिए भी कहा गया है। अगर कहीं प्रार्थना सभाएं या मिड-डे मील एक साथ नहीं हो रहा है तो स्कूल प्रबंधनों से इस बारे में दिक्कत पूछी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed