फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   neither doctors nor medicines in sihunta health center

डेपुटेशन पर चल रहा स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता, दवाईयों की भी कमी

Tue, 09 Aug 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
neither doctors nor medicines in sihunta health center
पीएचसी सिहुंता।संवाद - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के साथ लगती छह पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। एक तरफ जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता डेपुटेशन के सहारे चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां भी पर्याप्त नहीं हैं। चिकित्सक न होने के कारण कई बार ग्रामीणों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार सरकार और विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन आज दिन तक चिकित्सक की स्थायी तैनाती नहीं हो पाई है। आठ माह से ग्रामीण स्थायी चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गरनोटा, सिहुंता, मोतला, धुलारा, रजैं और खरगट की करीब 12 हजार आबादी सिहुंता स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर करती है। स्थायी चिकित्सक न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। ओंकार सिंह चौहान, सोमदत्त शर्मा, करनैल सिंह, शेर सिंह जम्वाल, अशोक कुमार और बन्नू का कहना है कि सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिया है लेकिन ग्रामीणों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बताया कि केंद्र में स्थायी चिकित्सक होना जरूरी है तो वहीं पर्याप्त दवाइयां भी होनी चाहिए। सिहुंता स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द स्थायी चिकित्सक की तैनाती और दवाइयों की कमी को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश फोतेदार का कहना है कि दवाइयों के लिए डिमांड भेजी गई है। स्थायी चिकित्सक न होने के बारे में भी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed