फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neither bank open nor ATM facility available in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में न बैंक खुला न एटीएम की सुविधा मिली

Thu, 13 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Neither bank open nor ATM facility available in Khajjiar
चंबा। स्वास्थ्य मंत्री, पशुपालन मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से खज्जियार में बैंक, एटीएम और पीएचसी की सहूलियत मुहैया करवाने की घोषणा के बाद भी इनका कार्य एक इंच भी नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं जनता ने मंत्रियों के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों का तर्क है कि मंत्रियों ने ग्रामीणों को दिलासा देने के लिए ही बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ माह पहले स्वास्थ्य मंत्री ने खज्जियार में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक और एटीएम स्थापित करने की घोषणा की थी जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। उन्हें यह उम्मीद थी कि आजादी के बाद पहली बार खज्जियार में यह सब सुविधाएं लोगों को मिलेंगी लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, एटीएम न होने के कारण हर वर्ष सैलानियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्हें पैसों की जरूरत पड़ने पर चंबा या फिर बनीखेत की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री की ओर से खज्जियार में पीएचसी खोलने की घोषणा से लोगों यह उम्मीद थी कि प्राथमिक उपचार के लिए अब उन्हें चंबा की दौड़ लगाने से निजात मिल जाएगी लेकिन पीएचसी बनना तो दूर अभी तक निर्माण कार्य भी आरंभ नहीं हो पाया है। मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, कृष शर्मा, सुनील कुमार, पृथी पाल और चमन लाल का कहना है कि सैलानियों के साथ ग्रामीणों को भी एटीएम, बैंक और पीएचसी के अभाव में परेशानी हो रही है। उन्हें बसों में लंबा सफर तय करके जिला मुख्यालय का ही रुख करना पड़ रहा है। कहा कि एटीएम स्थापित होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और सैलानियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed