फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neeraj becomes President; Mamta takes on the responsibility of Vice President.

Chamba News: नीरज बने अध्यक्ष, ममता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Mon, 22 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Neeraj becomes President; Mamta takes on the responsibility of Vice President.
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वि-वार्षिक चुनाव करवाए गए।
स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा में करीब 20 अभिभावक, मौड़ा पंचायत के प्रधान रविंदर ठाकुर, अध्यापक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रबंधन समिति गठन के नई दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद नियमानुसार 9 सदस्यों का चुनाव किया गया। इनमें रवीना, नीरज, रेखा, उर्मिला, मनोज, मनीषा, कृष्णा, ममता और नरेण सिंह चयनित हुए। इन चयनित सदस्यों ने सर्व समिति से नीरज कुमार को एसएमसी का 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष और ममता देवी को उपाध्यक्ष चुना। बैठक में दो उप समितियों का भी गठन किया गया। इनमें एक भवन और दूसरी अकादमिक समिति रही। भवन समिति का अध्यक्ष नीरज और सदस्य ममता मनोज व रेखा को चुना गया। पाठशाला की अकादमिक समिति का अध्यक्ष मनीषा देवी और सदस्य रवीना, कृष्णा व रीता देवी को चुना गया। पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मौड़ा को गोद लिया। विश्वास दिलाया कि वे 5 वर्षों में स्कूल से जुड़े विकास कार्याें को पूरा करने के प्रयास करेंगे। पाठशाला प्रभारी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक युद्धवीर टंडन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के साथ मिलकर बच्चों का चहुंमुखी विकास एवं विद्यालय की विकास योजना पर कार्य किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed