फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NCC cadets will be seen aiming in the Banikhet area.

Chamba News: बनीखेत क्षेत्र में निशाना साधते नजर आएंगे एनसीसी कैडेट्स

Wed, 20 May 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets will be seen aiming in the Banikhet area.
चेली कॉलोनी में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में 450 एनसीसी कैडेट्स लेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स निशाना साधते नजर आने वाले हैं। 9 एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से बनीखेत की चेली कॉलोनी में 21 से 30 मई तक 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर होगा।
कैंप में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के 10 स्कूलों और एक कॉलेज के लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। कैंप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैडेट्स के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एनसीसी क्लर्क समीर राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा, राजकीय डिग्री कॉलेज देहरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर, भटियात, चंबा, डलहौजी, इंदौरा, गंगथ, सुंडला, बनीखेत तथा चुवाड़ी के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, मैदानी अभ्यास, टीम वर्क, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कैंप का संचालन कर्नल जेएस कौशल के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed