{"_id":"68d91f7e0fc85b801d013474","slug":"nandini-tops-in-speech-competition-devinder-tops-in-quiz-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162104-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी, प्रश्नोत्तरी में देविंदर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी, प्रश्नोत्तरी में देविंदर अव्वल
Sun, 28 Sep 2025 05:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा में विश्व पर्यटन दिवस को लेकर कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी।संवाद
चंबा कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
अंतिम दिन कॉलॅ परिसर में सजा व्यापार मेला, विद्यार्थियों ने लिया बढ़चढ़ कर भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विश्व पर्यटन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीवॉक और एडुब्रिज लर्निंग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक पर्यटन कार्यक्रम करवाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था में प्रगति, टूरिज्म के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा। इसके अलावा पर्यटन उद्योग में ऐसी कई नौकरियां हैं, जिनके जरिये अपनी पसंदीदा जगह पर घूमकर भी पैसा कमा सकते हैं।
इनमें ट्रैवल ब्लॉगिंग ट्रैवल गाइड, ब्लॉग राइटिंग, इवेंट मैनेजर, ट्रैवल सर्विस, फ्लाइट अटेंडेंट, ट्रांसपोर्टेशन सर्विस, होटल सर्विस शामिल है। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी ने पहला, कुमारी वंदना ने दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देविंदर, कुंदन, हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। संजय, खुशी, नकुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन कॉलेज परिसर में व्यापार मेले सजा। इस मौके पर आयोजित मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में दीपांशु, समीार, अमित, नंदिनी, मोहित और ललित अव्वल रहे। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ चमन ने विश्व पर्यटन दिवस पर्यटक सप्ताह की होने वाली कार्यवाही के बारे में निर्देश दिए और सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी। पर्यटन सप्ताह मनाने से विद्यार्थियों को धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन की जानकारी हासिल होंगी और भविष्य में पर्यटन रोजगार के अवसर की जानकारी मिलेगी।