फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Names of candidates not sent for TGT

Chamba News: टीजीटी के लिए नहीं भेजे अभ्यर्थियों के नाम

Mon, 07 Aug 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Names of candidates not sent for TGT
चंबा। शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से भूत सैनिक कोटे से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के 39 पदों को भरने के लिए बैजवाइज भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, अभी तक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को यह सूची जिले के तमाम रोजगार कार्यालय उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं। महज सुंडला रोजगार उपकार्यालय से ही रिपोर्ट पहुंची है जो निल है। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय, पांगी, चुवाड़ी, तीसा और भरमौर रोजगार उप कार्यालयों से अब तक सूची नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए 11 अगस्त का समय जिला रोजगार विभाग को दिया है लेकिन आठ अगस्त तक एक ही रोजगार कार्यालय से रिपोर्ट मिल पाई है। हैरानी की बात तो यह है कि बालू स्थित जिला रोजगार कार्यालय भी इस सूची को अब तक विभाग के कार्यालय में नहीं पहुंचा पाया है। शिक्षा विभाग की मानें तो रोजगार कार्यालयों से सूची मिलने के बाद कॉल लेटर भेजने पड़ते हैं लेकिन समय रहते सूची उपलब्ध नहीं होगी तो विभाग को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

यह है बैच
पूर्व सैनिक अनारक्षित श्रेणी में टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए अगस्त 2003 तक, अन्य पिछड़ा वर्ग पूर्व सैनिक में दिसंबर 2005 तक, अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक में दिसंबर 2018 तक के बैच और अनुसूचित जनजाति पूर्व सैनिक में दिसंबर 2021 तक के बैच पात्र हैं। टीजीटी मेडिकल के लिए अनारक्षित पूर्व सैनिक श्रेणी में दिसंबर 2007 तक, अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक में दिसंबर 2010 तक के बैच, अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक में दिसंबर 2017 तक के बैच जबकि अनुसूचित जनजाति पूर्व सैनिक में अब तक के बैच पात्र हैं। टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल पदों के लिए टेट पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही शिक्षा विभाग को सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। कहा कि पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 10 अगस्त से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन मिन्हास ने बताया कि 11 अगस्त तक समस्त रोजगार कार्यालयों को पात्र अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करवाने का आह्वान किया गया है। कहा कि 28 जुलाई को इस बारे पत्र जिला रोजगार कार्यालय चंबा को जारी किया गया था लेकिन आठ अगस्त तक एक ही रोजगार उपकार्यालय से रिपोर्ट मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed