फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Names of 100 schools sent for School of Excellence

Chamba News: स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए भेजे सौ विद्यालयों के नाम

Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Names of 100 schools sent for School of Excellence
चंबा। जिले के सौ स्कूलों में से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का चयन होगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरकार को स्कूलों के नाम भेज दिए गए हैं। इस सूची में जहां पचास हाई स्कूल शामिल हैं तो वहीं, दूसरी तरफ पचास सीनियर सेकेंडरी स्कूलों ने नाम शामिल किए गए हैं। अब सरकार की ओर से ही अंतिम निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के तहत स्कूलों के नाम विभागीय कार्यालय से मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से शून्य से सात सौ मीटर और सात सौ मीटर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों के नाम मांगे थे। इसी के आधार पर इन स्कूलों के नाम विभाग की ओर से भेजे गए। साथ ही संबंधित स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या का भी ब्योरा लिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से दस सीनियर सेकेंडरी और दस उच्च स्कूलों के नाम भेजे हैं। गौरतलब है कि सरकार की ओर से स्कूलों को एक्सीलेंस का दर्जा देने के लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत स्कूलों का चयन किया जाएगा। स्कूलों को एक्सीलेंस का दर्जा मिलने से जहां यहां पूरा स्टाफ सरकार तैनात करेगी तो वहीं, अन्य सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। यहां तक कि बच्चों की खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सरकार के निर्देशानुसार किसी भी स्कूल को बंद या मर्ज नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि सौ स्कूलों की सूची बनाकर निदेशालय भेज दी गई है। कहा कि जैसे ही सरकार स्वीकृति देगी, आगामी प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed