फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Name Adarsh Nagar, it is difficult to live with the dirt spread in the drain

मोहल्ले का नाम आदर्श नगर, नाले में हर तरफ गंदगी का माहौल

Tue, 01 Feb 2022 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Name Adarsh Nagar, it is difficult to live with the dirt spread in the drain
हरदासपुर आदर्श नगर के पास फेंकी गई गंदगी से अटा नाला। - फोटो : Chamba
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आदर्श नगर मोहल्ले के समीप स्थित नाले में सफाई व्यवस्था दम तोड़ती नजर आ रही है। इसके चलते यहां हर समय गंदगी का माहौल बना रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग यहां कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नगर परिषद ने सफाई का ठेका दे रखा है लेकिन यहां हालात दूभर हो गए हैं। सामने यह भी आया है कि लोग मासिक शुल्क से बचने के लिए डोर-टू-डोर योजना से भी दूरी बना रहे हैं। कहने को तो इस मोहल्ले का नाम आदर्श नगर है, मगर चरमराई सफाई व्यवस्था ने हालात खराब कर रख दिए हैं। गौरतलब है कि शहर को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद दावे तो कर रही है लेकिन यहां सफाई व्यवस्था बेहतर न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमित कुुमार, संजू कुुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार और शक्ति प्रसाद का कहना है कि यहां नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि नाले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता का कहना है कि इसके बारे में सूचना मिली है। जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed