फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagodi team defeated Khalani by 3 wickets

Chamba News: नगोड़ी की टीम ने खलानी को 3 विकेट से दी पटकनी

Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nagodi team defeated Khalani by 3 wickets
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व मंत्री विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को एक मैच खेला गया। इस मैच में नगोड़ी की टीम ने खलानी की टीम को तीन विकेट से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि इस मैच में खलानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए। इसमें विनोद ने 46 और मोहित ने 17 रन बनाए। नगोड़ी की ओर से लक्की और अनूप ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगोड़ी की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें लक्की ने 22 और मिट्ठू ने 20 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खलानी की ओर से ओम ने तीन और विवेक ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ नगोड़ी की टीम ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed