फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagar Panchayat asked the administration for a place to dump wet garbage and sent a proposal

Chamba News: नप ने प्रशासन से मांगी गीला कचरा फेंकने के लिए जगह, भेजा प्रस्ताव

Fri, 25 Apr 2025 05:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:06 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat asked the administration for a place to dump wet garbage and sent a proposal
नगर परिषद के पास गीले कचरे के लिए उपयुक्त स्थान नही, सफाई व्यवस्था हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर में गीले कचरे के बढ़ते बोझ को देखते हुए जिला प्रशासन से भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। नगर परिषद ने उपायुक्त चंबा को इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके। वर्तमान में नगर परिषद के पास गीले कचरे को निपटाने के लिए कोई उपयुक्त स्थल मौजूद नहीं है। इस कारण न केवल नगर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि उपायुक्त को प्रस्ताव भेज दिया है। यदि प्रशासन सहयोग करता है, तो गीले कचरे के लिए स्थायी समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा कि भूमि मिलते ही कचरे के वैज्ञानिक और पर्यावरणीय तरीके से निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इनसेट
स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में अहम कदम
कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। नगर परिषद का यह कदम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो न केवल कचरा निपटान की समस्या का हल निकलेगा, बल्कि चंबा शहर को साफ और स्वस्थ रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed