{"_id":"864c77703fb35bd23a588ea59b17757a","slug":"nagar-nikaye-election-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में मनोज चड्ढा तीसरी बार बने नप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में मनोज चड्ढा तीसरी बार बने नप अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को डलहौजी नगर परिषद परिसर में शपथ समारोह आयोजन किया गया जिसमें डलहौजी नगर परिषद के नौ वार्डों से जीते हुए प्रत्याशियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं पार्षदों ने मनोज चड्ढा के नाम पर सहमति जताते हुए तीसरी बार उन्हें नगर परिषद की कमान सौंपी। वार्ड नंबर चार हिंदू लेन से विजेता रहे प्रवीण कुमार डलहौजी नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों को डलहौजी की एसडीएम ऋचा वर्मा ने शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न केवल डलहौजी अपितु दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डलहौजी की जनता ने जो तीसरी बार उनपर विश्वास जताया है उसके लिए वह आभारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डलहौजी में जल्द नई दुकानें, बस अड्डे व सीवरेज की जरूरत को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डलहौजी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे को भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी आभार प्रकट किया। मनोज चड्डा के साथ- साथ पार्षदों वंदना चड्ढा, प्रवीण कुमार, हरप्रीत मोनू, नेहा प्लाह, निर्मला शर्मा, आशा, तिलक व रीना ने भी शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन